उन्नत खेती करनेवाले 10 किसान सम्मानित

डीएम ने तकनीकी बुलेटिन का किया विमाेचन गया : कृषि प्राैद्याेगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) द्वारा खरीफ महाअभियान सह महाेत्सव के तहत मंगलवार काे धर्मसभा भवन में जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयाेजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम कुमार रवि ने किया. इस माैके पर डीएम ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ नकदी व […]

डीएम ने तकनीकी बुलेटिन का किया विमाेचन
गया : कृषि प्राैद्याेगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) द्वारा खरीफ महाअभियान सह महाेत्सव के तहत मंगलवार काे धर्मसभा भवन में जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयाेजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम कुमार रवि ने किया. इस माैके पर डीएम ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ नकदी व आैषधीय पौधों की खेती से किसानाें की आय बढ़ेगी.
उन्हाेंने आधुनिक कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए आत्मा द्वारा तैयार किये गये तकनीकी बुलेटिन का इस माैके पर विमाेचन किया. डीएम ने जिले में खेती व संबद्ध क्षेत्र में उन्नत खेती करनेवाले 10 किसानाें काे प्रशस्तिपत्र व शॉल देकर प्राेत्साहित किया. इनमें बेल के लिए बासुदेव यादव, श्रीविधि से गेहूं की खेती के लिए हरीशचंद्र प्रसाद, मेंथा की खेती के लिए अजय कुमार दांगी, आर्टीमिशिया की खेती के लिए अरुण प्रसाद प्रमुख रहे. अपने संबाेधन में उन्हाेंने खेती काे व्यवसाय के रूप में लेने की सलाह दी. कहा कि धान व गेहूं के साथ ही अधिक आय देनेवाली फसलाें जैसे मेंथा व आर्टीमिशिया आदि की खेती करके किसानाें की आय काे बढ़ाया जा सकता है.
इससे पहले स्वागत भाषण करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मनाेज कुमार ने खरीफ में याेजनाआें में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कार्ययाेजना स्वीकृत हैं. इसमें धान की सीधी बुआई, संकर धान की खेती, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती व अरहर व मक्का की अंतरवर्ती खेती प्रमुख है. इस माैके पर पटना से आये संयुक्त निदेशक, कृषि अभियंत्रण आरके वर्मा ने कृषि यांत्रिकीकरण याेजना के तहत पुन: प्रारंभ किये गये ट्रैक्टर अनुदान के साथ ही अनुदान पर उपलब्ध अन्य कृषि यंत्राें की जानकारी दी.
आत्मा के परियाेजना निदेशक माेहम्मद शकील अख्तर अंसारी ने प्रखंड स्तर पर 22 मई से शुरू हाे रहे प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम की जानकारी दी. नगर प्रखंड, माेहनपुर, बाेधगया में 22 मई, वजीरगंज, मानपुर व खिजरसराय में 23 मई, माेहड़ा, अतरी, बथानी में 24 मई, डाेभी, शेरघाटी, गुरारू में 25 मई, टनकुप्पा, फतेहपुर व गुरुआ में 26 मई, बेलागंज, परैया व टिकारी में 27 मई, काेंच, इमामगंज व डुमरिया में 28 मई व बांकेबाजार, आमस व बाराचट्टी में 29 मई काे प्रशिक्षण सह उपादान वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >