आज जीएम आयेंगे गया, स्टेशन पर अधूरे कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

गया जंकशन पर अधिकारियों के साथ बैठक जीएम करेंगे गया जंकशन का निरीक्षण भी प्लेटफॉर्म, जंकशन परिसर, प्रतीक्षालय व पटरियों की हो रही सफाई गया : हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) डीके गायेन 16 मई मंगलवार को गया जंकशन सुबह 10 बजे पहुंच रहे हैं. जीएम के आगमन को लेकर स्थानीय रेलवे अधिकारी काफी व्यस्त नजर […]

गया जंकशन पर अधिकारियों के साथ बैठक
जीएम करेंगे गया जंकशन का निरीक्षण भी
प्लेटफॉर्म, जंकशन परिसर, प्रतीक्षालय व पटरियों की हो रही सफाई
गया : हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) डीके गायेन 16 मई मंगलवार को गया जंकशन सुबह 10 बजे पहुंच रहे हैं. जीएम के आगमन को लेकर स्थानीय रेलवे अधिकारी काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं. वहीं, इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पटरियों की मरम्मत शुरू कर दी गयी है. प्लेटफॉर्म के खराब पंखों व लाइटों की मरम्मत हो रही है. साफ-सफाई में भी तेजी आ गयी है. गया जंकशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर सात नंबर प्लेटफॉर्म तक बदहाल पटरियों की मरम्मत हो रही है. कुछ जगहों पर नई पटरियां भी लगायी जा रही हैं. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि महाप्रबंधक को कोई शिकायत न रहे, इसलिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है.
गंदगी पर ध्यान नहीं : महाप्रबंधक के आगमन के मद्देनजर स्टेशन को तो चकाचक रखने का काम हो रहा है, लेकिन रेल पटरियों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इस ओर रेलवे प्रशासन का ध्यान नहीं है.
उल्लेखनीय है कि दो नंबर, चार नंबर व आठ नंबर प्लेटफॉर्म पर बने शौचालयों का गंदा पानी ट्रैक पर ही गिरता है. लेकिन, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं है. मुगलसराय व धनबाद के डीआरएम ने गया जंकशन की तैयारी जायजा लिया. मुगलसराय के मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार गया जंकशन सोमवार की दोपहर पहुंचे. इस दौरान गया रेलवे अधिकारियों जंकशन की तैयारियां देखीं. इस दौरान एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद सहित अन्य अधिकारी डीआरएम के साथ प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया.
मुगलसराय व धनबाद के सांसद के साथ होगी बैठक : जीएम डीके गायेन मंगलवार को मुगलसराय व धनबाद के सांसद के साथ बोधगया के एक होटल में बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जायेगी. बैठक में ही कई प्रस्ताव पारित होने की खबर है. जीएम जंकशन पर होनेवाली समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >