गया : वार्ड दो की प्रत्याशी हेमलता देवी के पक्ष में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. मोटरसाइकिल रैली के दौरान पूरे वार्ड में हेमलता देवी के पक्ष में नारे लगाते हुए भ्रमण किया. रैली में विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर हेमलता देवी ने कहा कि अब विश्वास होने लगा है कि हमारी जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को सुरक्षित माहौल के साथ विकसित वार्ड दिया जायेगा.
किसी के बहकावे में चुनाव में मतदान नहीं करें. विकास करनेवाले को ही अपना वोट दें. उन्होंने कहा कि हमारी जीत के बाद किसी को विकास के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी. हर मुहल्ले में चर्चा होने से पहले काम पूरा मिलेगा.
