कंपोजिट एकेडमिक कैलेंडर तैयार

स्टूडेंट्स को कम से कम 180 दिन करना होगा क्लास समय से परीक्षा व रिजल्ट का होगा प्रकाशन खेलकूद की गतिविधियों में सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स की होगी भागीदारी कलेंद्र प्रताप बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) में शैक्षणिक गुणवत्ता में और निखार लाने को लेकर अब कंपोजिट एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया जा रहा है. इसमें […]

स्टूडेंट्स को कम से कम 180 दिन करना होगा क्लास
समय से परीक्षा व रिजल्ट का होगा प्रकाशन
खेलकूद की गतिविधियों में सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स की होगी भागीदारी
कलेंद्र प्रताप
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय (एमयू) में शैक्षणिक गुणवत्ता में और निखार लाने को लेकर अब कंपोजिट एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया जा रहा है. इसमें निर्धारित दिनों तक स्टूडेंट्स को क्लास, तय समयावधि में परीक्षाएं व खेलकूद की गतिविधियों में सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. एमयू के कुलपति प्रो कमर अहसन ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रभात खबर से विशेष बातचीत में इसकी जानकारी दी. वीसी ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स को कम से कम 180 दिनों तक क्लास करना अनिवार्य होगा व परीक्षा के सात दिन पहले व सात दिन बाद तक ही क्लास बंद रहेंगे.
उन्होंने बताया कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि गरमी की छुट्टियों में ही परीक्षाएं आयोजित की जाएं, ताकि परीक्षा के कारण क्लास बाधित न होने पाये. वीसी ने कहा कि एकेडमिक कैलेंडर को कंपोजिट बनाया जा रहा है, जिसमें क्लास करने, परीक्षाएं आयोजित करने व रिजल्ट का प्रकाशन करने के साथ ही स्टूडेंट्स को खेलकूद की गतिविधियों को भी शामिल किया जायेगा. खेलकूद का कैलेंडर भी एकेडमिक कैलेंडर का हिस्सा होगा. इसके तहत एमयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों में खेलकूद की गतिविधियों को तेज करने व आयोजित होनेवाली अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराना अनिवार्य होगा. खेलकूद में भागीदारी नहीं लेनेवाले कॉलेजों पर कार्रवाई भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >