दीवार गिरने से मजदूर की गयी जान

टिकारी : नगर पंचायत क्षेत्र के रिकाबगंज मुहल्ले में मंगलवार को दीवार तोड़ने के दौरान एक मजदूर जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मजदूर लाव गांव का रहनेवाला सदन दास था. मृतक की पत्नी सविता देवी ने थाने में बताया है कि उसका पति राजमजदूर का काम करते थे. रोज की […]

टिकारी : नगर पंचायत क्षेत्र के रिकाबगंज मुहल्ले में मंगलवार को दीवार तोड़ने के दौरान एक मजदूर जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मजदूर लाव गांव का रहनेवाला सदन दास था. मृतक की पत्नी सविता देवी ने थाने में बताया है कि उसका पति राजमजदूर का काम करते थे. रोज की तरह वह मंगलवार को भी टिकारी मजदूरी करने गये थे. मंगलवार को वह किसी के घर में दीवार तोड़ने का काम कर रहे थे. इस दौरान ही उन पर दीवार गिर गयी और वह घायल हो गये. इसके बाद उनकी मौत हो गयी. टिकारी थानाध्यक्ष अरुण रजक ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है. बीडीओ आबिद हुसैन ने पारिवारिक लाभ के तहत परिवार को 20 हजार रुपये दिये. लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष मिश्रा ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >