महिला की कर दी हत्या

अपराध. छप्पर से होकर घर में घुसे हथियारबंद अपराधी बेला गांव में हुई घटना हत्या के कारणों के नहीं हुआ खुलासा शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध महिला संजीदा खातून की गोली मार कर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते […]

अपराध. छप्पर से होकर घर में घुसे हथियारबंद अपराधी

बेला गांव में हुई घटना
हत्या के कारणों के नहीं हुआ खुलासा
शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध महिला संजीदा खातून की गोली मार कर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल में भेज दिया गया है. मामले की छानबीन जारी है.
इधर, मृतका की बहू नूरजहां ने पुलिस को बताया कि रात में कोई घर के छप्पर पर चढ़ गया. डर से वे चिल्लाने लगीं. इसी बीच कोई आंगन में कूदा. इसके बाद उसकी सास दरवाजा खोल कर बाहर निकल गयी. उसी वक्त गोली चलने की आवाज हुई. नूरजहां ने कहा कि वह अपनी सास की ओर दौड़ी. देखा कि उसकी सास खून से लथपथ चिल्ला रही थी. इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना के वक्त घर में संजीदा खातून के अलावा नूरजहां व तीन पोतियां थीं. घर का एक मात्र कमाने वाला मो अलाउद्दीन कोलकाता में टैक्सी चलाता है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि मामले छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >