बोधगया में ड्यृूटी से गायब 25 मजिस्ट्रेटों का रुकेगा वेतन

बोधगया : कालचक्र पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर प्रतिनियुक्त 25 दंडाधिकारियों को ड्यूटी से गायब रहने पर डीएम कुमार रवि ने उनके वेतन रोक देने का आदेश दिया है. ड्यूटी से गायब पाये गये सभी दंडाधिकारियों पर कार्रवाई करने व उनसे स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया है. प्रतिनियुक्त 16 मजिस्ट्रेट पहली […]

बोधगया : कालचक्र पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर प्रतिनियुक्त 25 दंडाधिकारियों को ड्यूटी से गायब रहने पर डीएम कुमार रवि ने उनके वेतन रोक देने का आदेश दिया है. ड्यूटी से गायब पाये गये सभी दंडाधिकारियों पर कार्रवाई करने व उनसे स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया है. प्रतिनियुक्त 16 मजिस्ट्रेट पहली पाली व नौ मजिस्ट्रेट दूसरी पाली में अनुपस्थित थे.

इनका रुका वेतन : जानकारी के अनुसार, अनुपस्थित रहनेवाले दंडाधिकारियों में बाल विकास परियोजना गया ग्रामीण कार्यालय की पर्यवेक्षिका शाहीन परवीन, ग्रामीण कार्य विभाग, इमामगंज के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, के कनीय अभियंता संजीत कुमार, डुमरिया के बीइओ कमरूद्दीन अंसारी, बेलागंज के सांख्यिकी पर्यवेक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, उत्तर कोयल नहर प्रमंडल, के कनीय अभियंता ठाकुर मनोज कुमार, गुरुआ के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र पासवान, लघु सिंचाई गया के कार्यपालक अभियंता जगरनाथ पासवान, कृषि अभियंत्रण भूमि संरक्षण,
गया के उप निदेशक अश्विनी कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग, निमचक बथानी के सहायक अभियंता संजय कुमार सिन्हा, शेरघाटी के कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, बिहार शिक्षा के कनीय अभियंता चितरंजन प्रसाद, सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता विजय कुमार मंडल, लघु सिंचाई के कनीय अभियंता अर्जुन दूबे व नेसार अंसारी, आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता देवानंद श्रीवास्तव, सदर की पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी, आरडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता चंद्रलाल सुमन, शेरघाटी के कनीय अभियंता सूर्यनंदन सिंह, बाल विकास परियोजना टनकुप्पा की पर्यवेक्षिका कुमारी काजल सिंह, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल शेरघाटी के सहायक अभियंता नसीर अख्तर अंसारी, बाल विकास परियोजना बेलागंज की पर्यवेक्षिका विनीता प्रसाद, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ललन झा व गुरुआ की बीइओ नूतन सिन्हा शामिल है.
खाली रह गये होटलों के कमरे 50 करोड़ रुपये का नुकसान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >