चेक डैम से गांववालों की सुधर रही आर्थिक स्थिति
डुमरिया. प्रखंड के छकरबंधा पंचायत में वन सुरक्षा व प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. वही, वन समिति द्वारा चयनित गांवों में वित्तीय वर्ष 2014–15 व 2015–16 में किये गये कार्यों को ग्रामीणों के बीच उपलब्धि गिनाया. कार्यक्रम का संचालन वन प्रमंडल पदाधिकारी गया डाॅ के नेसा मणी ने निदेशानुसार किया गया. वन व […]
डुमरिया. प्रखंड के छकरबंधा पंचायत में वन सुरक्षा व प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. वही, वन समिति द्वारा चयनित गांवों में वित्तीय वर्ष 2014–15 व 2015–16 में किये गये कार्यों को ग्रामीणों के बीच उपलब्धि गिनाया. कार्यक्रम का संचालन वन प्रमंडल पदाधिकारी गया डाॅ के नेसा मणी ने निदेशानुसार किया गया. वन व पर्यावरण विभाग, बिहार सरकार की सहयोगी संस्था प्रभु फाउंडेशन, जयपुर के तत्वावधान के अधिकारी अविनाश चौबे ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि वे किसान जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं है, उनके लिए विभाग द्वारा चेक डैम तैयार कर सिंचाई का साधन मुहैया कराने की योजना बनायी गयी है.
बिहार सरकार की सहयोगी संस्था प्रभु फाउंडेशन के जेएफएम श्री चौबे ने विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2014–15 व 2015–16 में बरहा, महुलनिया व छकरबंधा में में 15 चेक डैम, आठ तालाब व 12 हैंड पंप को जन सहयोग के लिए लगायी है.
इसके अलावे हर चौक-चौराहे पर बिजली की कमी को दूर करने के लिए सोलर ऊर्जा उपकरणों को स्थापित किया है. उपस्थित लोगों ने बताया कि तालाब में मछली पालन कर हम सबों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है. बिजली नहीं आने के पूर्व हम सब सोलर ऊर्जा के प्रकाश में रह रहे थे. चेक डैम के हमारे यहांं कुआं व चापाकल के वाटर लेयर हमेशा बना रहा करता है.