शववाही गाड़ी खरीद की होगी जांच

गया: शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीद के मामले में धांधली की शिकायत को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने इसकी जांच की जिम्मेवारी डीडीसी (आइएएस अधिकारी) संजीव कुमार को सौंपी है. डीएम ने सोमवार को प्रभात खबर को बताया कि पूर्व में भी नगर निगम से जुड़े कई मामलों में […]

गया: शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीद के मामले में धांधली की शिकायत को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने इसकी जांच की जिम्मेवारी डीडीसी (आइएएस अधिकारी) संजीव कुमार को सौंपी है. डीएम ने सोमवार को प्रभात खबर को बताया कि पूर्व में भी नगर निगम से जुड़े कई मामलों में धांधली की शिकायतें आ चुकी हैं. अब शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीदारी में भी धांधली की शिकायत मिली है. इन सभी मामलों की जांच डीडीसी करेंगे. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
इधर, वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद व जदयू नेता रामकुमार मेहता ने सोमवार को समाहरणालय में डीएम से मुलाकात की और शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीद में की गयी धांधली की जांच कराने की मांग की. वार्ड पार्षद ने डीएम को बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान 49 लाख रुपये की लागत से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे.

इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी. उन्होंने कहा कि हाइ डिस्चार्ज पंप की खरीदारी में 16 लाख रुपये का कोटेशन बनाया गया था. संबंधित एजेंसी को नगर निगम द्वारा भुगतान की तैयारी भी शुरू कर दी गयी थी. लेकिन, मामला सार्वजनिक हो जाने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा अब छह लाख रुपये का कोटेशन नगर निगम को सौंपा गया है. इससे स्पष्ट है कि सीधे तौर पर 10 लाख रुपये डकार जाने की तैयारी चल रही थी. अब शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीदारी में धांधली बरती गयी है. नयी गाड़ी के नाम पर कोलकाता की एजेंसी के नाम लगभग 16 लाख रुपये का बिल बनाया गया है, लेकिन वाहन को देख कर लगता है कि इसमें इस्तेमाल हुए सभी सामान पुराने हैं. डीएम ने वार्ड पार्षद की शिकायतें सुनने के बाद अपने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (आेएसडी) विनोद कुमार सिंह को बुलाया और मामलों की जांच डीडीसी से कराने से संबंधित पत्र तैयार कर भेजने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >