आजादी में किसानों की भूमिका अहम

इमामगंज: प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो सभाकक्ष का शिलान्यास विधान पार्षद डाॅ उपेंद्र प्रसाद ने किया. इसकी प्राक्कलित राशि नौ लाख 99 हजार चार सौ रुपये है.उन्होंने कहा कि जगलाल ने देश का नाम रोशन किया है. देश को आजाद करने में किसानों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय […]

इमामगंज: प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो सभाकक्ष का शिलान्यास विधान पार्षद डाॅ उपेंद्र प्रसाद ने किया. इसकी प्राक्कलित राशि नौ लाख 99 हजार चार सौ रुपये है.उन्होंने कहा कि जगलाल ने देश का नाम रोशन किया है.

देश को आजाद करने में किसानों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हर तबके के लोगों को लाभ देगा. मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि बिजली, सड़क सहित अन्य सभी योजनाआें का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है.

राज्य की सभी सीमावर्ती सड़कों को सुंदर बनाने का भी काम मुख्यमंत्री ने किया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में होनी चाहिए. सभा की अध्यक्षता नरेश दांगी ने की. मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष राजू कुमार वर्णवाल, उमर नूरानी, अलकजेंडर खां, बांकेबाजार जिला पार्षद कमर खां, इमामगंज प्रखंड प्रमुख कलावती देवी, रानीगंज पंचायत के मुखिया संजय चौबे, रंजन पासवान, डुमरिया प्रखंड प्रमुख राधा देवी, बांकेबाजार प्रखंड प्रमुख अवीता कुमारी, अतरी प्रखंड प्रमुख नवल किशोर सिंह, फतेहपुर प्रखंड प्रमुख अनिता देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >