निगम के प्राइवेट ड्राइवर हड़ताल पर

गया: हड़ताल से नगर निगम का नाता गहरा है. यहां के स्थायी व अस्थायी कर्मचारी किसी भी समय थोड़ी बात को लेकर हड़ताल को हथियार बना लेते हैं. नगर निगम के अधिकारी के साथ शहर के लोग भी इनके हड़ताल से होने वाली परेशानियों के अभ्यस्त हो गये हैं. इसके जद में एक बार फिर […]

गया: हड़ताल से नगर निगम का नाता गहरा है. यहां के स्थायी व अस्थायी कर्मचारी किसी भी समय थोड़ी बात को लेकर हड़ताल को हथियार बना लेते हैं. नगर निगम के अधिकारी के साथ शहर के लोग भी इनके हड़ताल से होने वाली परेशानियों के अभ्यस्त हो गये हैं. इसके जद में एक बार फिर नगर निगम आ गया है.

यहां के प्राइवेट ड्राइवरों ने बुधवार को वरदी व वेतन भुगतान मांग को लेकर एक भी कूड़ा उठाव गाड़ी नहीं निकाला. स्टोर कीपर पप्पू ने बताया कि सुबह से ही ड्राइवरों ने एक भी कूड़ा उठाव का टेंपो नहीं निकाला है. हड़ताल का नेतृत्व मिथिलेश भारती कर रहे थे. कर्मचारी यूनियन के नेता अमृत प्रसाद ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी कुछ दिन पहले वरदी व वेतन भुगतान करने का वादा किये थे. लेकिन, अब तक पूरा नहीं हुआ. दो माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है.

इस कारण ड्राइवर हड़ताल पर चले गये हैं. ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहा. कुछ दिन हड़ताल खिंचा, तो शहर में कचरे का अंबार लग जायेगा. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए नगर निगम के सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा से उनके मोबाइल नंबर 9470488852 बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >