''अज्ञात'' बीमारी से एक और बच्चे की गयी जान

गया:मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की जांच रिपोर्ट में भी एइएस का खुलासा नहीं हो सका है. उसमें भी एइएस की श्रेणी में आनेवाली बीमारियों के लक्षण नहीं मिले हैं. अस्पतालवालों ने बच्चों की पहचान खिजरसराय के गिरिजा ठाकुर के बेटे दीपक कुमार के […]

गया:मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की जांच रिपोर्ट में भी एइएस का खुलासा नहीं हो सका है. उसमें भी एइएस की श्रेणी में आनेवाली बीमारियों के लक्षण नहीं मिले हैं. अस्पतालवालों ने बच्चों की पहचान खिजरसराय के गिरिजा ठाकुर के बेटे दीपक कुमार के रूप में बतायी है.

मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में तमाम सुविधाएं हैं, सही इलाज भी चल रहा है, बावजूद इसके बच्चों की मौत होना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए रखे सैंपल को विशेष टीम भी अपने साथ ले गयी, ताकि इस अज्ञात वायरस की कुछ जानकारी मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >