गया: वार्ड नंबर-52 के नौरंगा पुल से नारायणनगर सिद्धार्थपुरी गया-नवादा रोड तक पइन की सफाई नहीं होने से नारायणनगर इलाके के लोगों को बरसात में जलजमाव का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, खरहरी कोठी से बैकुंठ शर्मा के मकान तक अंदर ग्राउंड नाले की सफाई की बात पार्षद द्वारा की गयी है.
लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई तो करायी गयी, पर ठीक से नहीं. इस कारण नाला फिर से भर गया. बारिश होने पर पूरे मुहल्ले में पानी भर जाता है. नाले की सफाई के लिए जगह-जगह बनाये गये मैनहोल को भी खुला छोड़ दिया गया है.
निगम बेपरवाह : बरसात का ध्यान रखते हुए निगम के अधिकारी समय से पहले अगर पइन की सफाई शुरू करते, तो आज सफाई पूरी कर ली जाती. योजना बनाने व जिम्मेवारी सौंपने में ही इतनी देर कर दी गयी कि मॉनसून आ गया. सफाई करायी भी जाती है, तो इसे पूरा करना संभव नहीं दिखता.
