30 जून तक इंदिरा आवास की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

शेरघाटी : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को सभी बीडीओ व आपूर्ति पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने बैठक की. एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र में लंबित इंदिरा आवास योजना व खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुके इंदिरा आवास को 25 जून तक सर्वे करके 30 जून तक […]

शेरघाटी : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को सभी बीडीओ व आपूर्ति पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने बैठक की. एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र में लंबित इंदिरा आवास योजना व खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुके इंदिरा आवास को 25 जून तक सर्वे करके 30 जून तक जांच कर रिपोर्ट सौंपे.

उन्होंने अधिकारियों से सभी लाभुकों को पांच जुलाई तक खाते में पैसा जमा करने का निर्देश जारी किया. घर–घर जाकर इंदिरा आवास सुपरवाइजर इसकी जांच करेंगे. इसके बाद ही लाभुकों के खाते में पैसा जायेगा. बताया जाता है कि इंदिरा आवास योजना की दूसरी व तीसरी किस्त की राशि नहीं मिलने के कारण हर रोज दर्जनों लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं.

एसडीओ ने बैठक में सभी आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि खाद्य सुरक्षा के तहत दी जानेवाली अनाज के लाभुकों का सर्वे करें. वैसे लाभुक, जो गलत ढंग से खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं, जांच कर उनके नाम को सूची से हटायें. एसडीओ ने कहा है कि गड़बड़ी या अनियमितता पाये जाने पर पर्यवेक्षकों व सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >