जिला स्कूल परिसर में खड़े होंगे जनप्रतिनिधियों के वाहन

गया. सीएम के गया आगमन पर रूट प्लान के साथ ही पार्किंग का भी प्लान तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार, गया एयरपोर्ट से सीएम का काफिला गांधी मैदान पहुंचेगा. इसमें सीएम गांधी मैदान के पश्चिमी गेट से प्रवेश करेंगे व उनके साथ रहे गाड़ियों को ही इस गेट से प्रवेश करने दिया जायेगा. […]

गया. सीएम के गया आगमन पर रूट प्लान के साथ ही पार्किंग का भी प्लान तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार, गया एयरपोर्ट से सीएम का काफिला गांधी मैदान पहुंचेगा. इसमें सीएम गांधी मैदान के पश्चिमी गेट से प्रवेश करेंगे व उनके साथ रहे गाड़ियों को ही इस गेट से प्रवेश करने दिया जायेगा.

गांधी मैदान में जीविका समूह की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जब सीएम समाहरणालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, तब मगध प्रमंडल के जिलों से आये जनप्रतिनिधियों के वाहनों को जिला स्कूल परिसर स्थित मैदान में खड़ा कराया जायेगा.

इसके साथ ही सीएम की बैठक में शामिल होने आये विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों की गाड़ियों को डीटीओ ऑफिस के कार्यालय के बाहर खड़ा कराया जायेगा. पार्किंग प्लान में यह तय किया गया है कि प्रमंडल के जिलों से आये पदाधिकारियों की गाड़ियों को समाहरणालय परिसर व एसएसपी कार्यालय परिसर में खड़ा कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >