GAYA TODAY : गया में बढ़ेगी गर्मी, बाजार का भी जानें हाल,आज का दर्शन, शहर में कहां क्या होगा

GAYA UPDATE : गया जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.


आज का मौसम

सुबह 6 बजे-27 डिग्री, दो बजे तक-40 डिग्री तक जाने की संभावना, सुबह से कड़ी धूप भी खिली है, शाम तक मौसम में बदलाव की संभावना


मंडी का भाव

सोना 24 कैरेट- लगभग 1.60 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
शुद्ध चांदी- लगभग 2.74 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

सूखा मेवा (क्वालिटी के अनुसार)
काजू- 860 से 980 रुपये प्रति किलो
किशमिश- 420 से 580 रुपये प्रति किलो
मखाना- 900 से 960 रुपये प्रति किलो
अखरोट गिरी- 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो
बादाम गिरी 620 से 920 रुपये प्रति किलो
पिस्ता सादा (बिना छिलका)- 2700 से 2800 रुपये प्रति किलो
पिस्ता (साल्टेड छिलका के साथ)- 1200 रुपये प्रति किलो

प्रमुख फलों के भाव (क्वालिटी के अनुसार)–
सेव- 100 से 180 रुपये प्रति किलो
कीवी- 100 रुपये में चार पीस
केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन
आम- 60 से 100 रुपये प्रति किलो
खीरा- 25 से 30 रुपये प्रति किलो
तरबूज- 25 से 30 रुपये प्रति किलो
लालमी- 40 से 50 रुपये प्रति किलो
ककड़ी- 30 से 40 रुपये प्रति किलो
पपीता- 40 से 50 रुपये प्रति किलो
संतरा- 150 रुपये प्रति किलो
अंगूर- 180 से 200 रुपये प्रति किलो.


आज का दर्शन–मां मंगला गौरी मंदिर
सुबह की आरती- चार बजे
रात की आरती- 10 बजे
विष्णुपद मंदिर-
सुबह की आरती- पांच बजे
रात की आरती- 10 बजे
मां बगला स्थान मंदिर-
सुबह की आरती- पांच बजे
रात की आरती- 7:30 बजे
मां वागेश्वरी मंदिर-
सुबह की आरती- 5:30 बजे
रात की आरती- 6:45 बजे
मां दु:खहरणी मंदिर-
सुबह की आरती- सात बजे
रात की आरती- आठ बजे


शहर में आज के कार्यक्रम

1. शहीद बैकुंठ सिंह का शहादत दिवस समारोह का आयोजन, शाम-चार बजे, स्थान-चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित शहीद बैकुंठ शुक्ल पार्क में

  1. संबंधित अधिकारियों का क्षेत्र व कार्यालय भ्रमण व योजनाओं का निरीक्षण, समय-10 बजे से
  2. हरिदास सेमिनरी कमेटी की बैठक, शाम-पांच बजे
  3. जाम अलर्ट- शहर में सुबह छह से आठ बजे तक बाइपास, सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल रोड, किरानी घाट, कोइरीबारी मोड़ व नगर निगम गेट व जीबी रोड केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट समीप के सामने जाम की स्थिति बनी रही

शहर में बिजली की कटौती- शहर सहित जिले में एसबीपीडीसीएल की ओर से बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >