गया के विकास काे लेकर गंभीर हैं हम : प्रभारी मंत्री

गया:गया के विकास के मुद्दे पर सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जाे गया के प्रभारी मंत्री भी हैं, का कहना है कि वह तमाम बिंदुआें पर नजर रख रहे हैं. जल्द ही 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन हाेगा. इसके बाद हर विभाग के विकास कार्य की समीक्षा कर आगे की रूपरेखा […]

गया:गया के विकास के मुद्दे पर सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जाे गया के प्रभारी मंत्री भी हैं, का कहना है कि वह तमाम बिंदुआें पर नजर रख रहे हैं. जल्द ही 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन हाेगा. इसके बाद हर विभाग के विकास कार्य की समीक्षा कर आगे की रूपरेखा तैयार की जायेगी.

एक निजी मुलाकात में श्री वर्मा ने कहा कि विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता है. उसे उनके सात निश्चयों के जरिये आगे बढ़ाया जा रहा है. श्री वर्मा गुरुवार काे यहां सीएम के आगमन से पहले यहां की तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे थे.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचाने की याेजना काे पूर्णत: लागू किया जायेगा. यह भी मुख्यमंत्री के सात निश्चयाें में शामिल है. उन्हाेंने माना कि गया में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आवश्यकता है. उन्हाेंने कहा कि इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखेंगे. उन्हाेंने टिकारी विधायक अभय कुशवाहा के इस बात काे ध्यान से सुना कि टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल की हालत ठीक नहीं है. अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गयी है.

लगभग यही हाल एएनएमएमसीएच समेत अन्य अस्पतालाें का भी है. संसाधनाें के रहने के बाद भी लाेगाें में इच्छाशक्ति के अभाव के चलते कई बार अच्छे काम नहीं हाे पाते. हमें इस दशा काे बदलना हाेगा. कुजाप पंचायत के इंगलिश पर गांव के लाेग दूषित पानी पीकर दिव्यांग हाेते जा रहे हैं. पानी में फ्लाेराइड की मात्रा अधिक है. मंत्री ने इस मसले पर तमाम बातें गाैर से सुनीं आैर जल्द ही इसके निदान के लिए ठाेस पहल का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >