साजिश के तहत दबाव बना भाजपा ने फंसाया
गया : गया की एपी कॉलोनी स्थित घर से शराब बरामदगी के मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार की दोपहर जेल से बाहर निकलते ही भाजपा पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बना कर एक साजिश के तहत मामले को तूल दे […]
गया : गया की एपी कॉलोनी स्थित घर से शराब बरामदगी के मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार की दोपहर जेल से बाहर निकलते ही भाजपा पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बना कर एक साजिश के तहत मामले को तूल दे दिया व उन्हें फंसा दिया.
जेल के बाहर मीडिया से मुखातिब मनोरमा देवी ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय भी मिलेगा. जदयू से निलंबित एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके नेता हैं और वह पूरे मामले से उन्हें अवगत करायेंगी.
अभी सील रहेगा मनाेरमा का मकान, डीएम ने मांगी रिपोर्ट : एपी कॉलाेनी स्थित जिस मकान से शराब की बाेतलें मिलीं, वह मकान फिलहाल प्रशासन के कब्जे में है. उसे सील रखा गया है. पता चला है कि आगे कार्रवाई होने तक उस मकान को प्रशासन सील ही रखेगा.