माओवादी नेता संदीप के भी पकड़े जाने की चर्चा

गया/गुरारू. गया पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हाेने की खूब चर्चा रही. पता चला कि पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संदीप यादव को उसके दो सहयोगियों के साथ गुरारू व परैया थाने के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित डीहा गांव […]

गया/गुरारू. गया पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हाेने की खूब चर्चा रही. पता चला कि पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने संदीप यादव को उसके दो सहयोगियों के साथ गुरारू व परैया थाने के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित डीहा गांव के पास पहरा पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया. विश्वस्त सूत्रों की मानें, तो पुलिस बाराचट्टी थाने में संदीप यादव से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य संदीप यादव लेवी के रुपये वसूलने के लिए डीहा गांव आया है. इसके बाद टिकारी डीएसपी मनीष कुमार व परैया के थानेदार पंकज कुमार सिंह ने घेराबंदी कर संदीप यादव को उसके सहयोगियों के साथ दबोच लिया. हालांकि, इस पूरे मामले को एसएसपी गरिमा मलिक ने महज चर्चा का बाजार बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >