बेलाही के अनुसूचित जाति के परिवारों की सुरक्षा की मांग

गया: भाकपा-माले (लिबरेशन) ने प्रशासन से मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों के घरों को गांव के ही दबंग लोगों द्वारा ढाहने का प्रयास किया जा रहा है, जिनको सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है. उनका कहना है कि जमीन हड़पने की नियत से अनुसूचित जाति के […]

गया: भाकपा-माले (लिबरेशन) ने प्रशासन से मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों के घरों को गांव के ही दबंग लोगों द्वारा ढाहने का प्रयास किया जा रहा है, जिनको सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है. उनका कहना है कि जमीन हड़पने की नियत से अनुसूचित जाति के परिवारों के घरों के आसपास रहे पेड़ों को अर्थमूवर (जेसीबी) के सहारे गिरा दिया गया है. मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट व उनके घरों को भी ढाहने की धमकी दी जा रही है.

इसके लिए जिला प्रशासन सहयोग करें व पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करे. इस बारे में मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान ने बताया कि विगत 16 मई को गांव के ही कुछ लोग एक जमीन पर अर्थमूवर के सहारे जमीन में खुदाई कर रहे थे. इस पर पास के घरों में रहने वाले लोगों ने विरोध किया.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन की खुदाई करने वालों को रोका व जमीन की मापी होने तक किसी भी तरह की खुदाई कार्य करने पर रोक लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर तालाब की खुदाई करनेवालों पर बिजली विभाग द्वारा मामला भी दर्ज कराया गया है. फिलहाल वहां किसी तरह की खुदाई आदि का काम नहीं किया जा रहा है व स्थिति शांतिपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >