इधर, कांग्रेस नेता रजनीश कुमार ने उनसे मांग किया कि गया जंकशन पर पेयजल व शौचालय की काफी कमी है, जिसे जल्द पूरा किया जाये. श्री नंदक्यूलियार ने कहा कि गया से पटना के दौरान कई स्टेशनों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की सीट की सुविधा नहीं मिल पाती है. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे दूर किया जायेगा़ इस मौके पर एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, रवीश कुमार भारती आदि मौजूद थे.
मेमू ट्रेनों में लगाये जायेंगे डस्टबीन
गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रेलवे ने कई तरह के कार्यक्रम शुरू किये. इसी के तहत गया जंकशन पर रेलवे के वित्त सलाहकार व मुख्य लेखा अधिकारी रवि नंदक्यूलियार ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जंकशन के हर प्लेटफॉर्मों पर साफ-सफाई का जायजा लिया. […]

गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रेलवे ने कई तरह के कार्यक्रम शुरू किये. इसी के तहत गया जंकशन पर रेलवे के वित्त सलाहकार व मुख्य लेखा अधिकारी रवि नंदक्यूलियार ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जंकशन के हर प्लेटफॉर्मों पर साफ-सफाई का जायजा लिया. प्लेटफॉर्म पर लगे दुकानदारों को भी सफाई रखने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि ट्रेनों को साफ रखने के लिए हर मेमू ट्रेनों में डस्टबीन की व्यवस्था की जायेगी़ इसके लिए वरीय अधिकारियों से बातचीत की जायेगी. मेमू ट्रेनों में डस्टबीन लग जाने के बाद ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों बताया जायेगा कि आप ट्रेनों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें और कचरा डस्टबीन में ही डालें.
प्रेस कांफेंस में उन्होंने कहा कि गया जंकशन ‘ए-वन’ श्रेणी में अाता है. हालांकि, उसके अनुसार सुविधाओं की थोड़ी कमी है. उसे जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा. सफाई के लिए रेलवे से फंड आता है. फंड का पूरा प्रयोग कर जंकशन को साफ-सुथरा रखने के लिए कदम उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में साफ-सफाई रखने के लिए स्लोगन का पंपलेट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जायेगा.