मतदान : इमामगंज में 60%, गुरारू में 68%

इमामगंज/बांकेबाजार: इमामगंज की 17 पंचायतों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. प्रखंड में 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोटरों ने विभिन्न पदों के 1206 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद किया. कई पंचायतों में समय रहते बैलेट बॉक्स उठा लेने के कारण मतदाताओं ने प्रखंड कार्यालय पर […]

इमामगंज/बांकेबाजार: इमामगंज की 17 पंचायतों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. प्रखंड में 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोटरों ने विभिन्न पदों के 1206 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद किया. कई पंचायतों में समय रहते बैलेट बॉक्स उठा लेने के कारण मतदाताओं ने प्रखंड कार्यालय पर हंगामा कर दिया. हालांकि, पदाधिकारियों के समझाने–बुझाने पर मामला शांत हुआ.

पता चला है कि करासन बूथ संख्या-145, चुआवार बूथ संख्या-53 व दुबहल गांव स्थित बूथ संख्या-143 पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा बिना सील किये गये बैलट बॉक्स उठा लेने पर लोगों ने हंगामा कर दिया. बाद में बीडीओ नंदकिशोर की देखरेख में प्रत्याशियों के सामने बॉक्स सील की गयी, तब जाकर मामला शांत हुआ. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 243 मतदान केंद्र बनाये गये थे.

शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए 60 गश्ती दल गठित की गयी थी. प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए 1206 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें मुखिया पद के लिए 262, सरपंच के लिए 94, पंचायत समिति सदस्य के लिए 172, वार्ड सदस्य के लिए 615 व पंच पद के लिए 63 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. डुमरिया प्रखंड की काचर पंचायत के मुखिया पति व पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या के बाद इमामगंज प्रखंड में तैनात किये गये तमाम सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बलों को डुमरिया भेज दिया गया था. इस वजह से इमामगंज के बूथों पर अधिकारियों की संख्या कम रही. गुरारू प्रतिनिधि के अनुसार, पंचायत चुनाव के नौवें चरण में प्रखंड की 12 पंचायतों में बनाये गये 167 मतदान केंद्रों व सात सहायक मतदान केंद्रों पर गुरुवार को 68.21 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 70.10 प्रतिशत महिलाओं व 66.75 प्रतिशत पुरुष ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार सुमन ने बताया कि प्रखंड में कुल 82 हजार 734 मतदाता हैं. चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 1261 प्रत्याशी मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >