गया: लोजपा नेता व चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या, लोजपा का प्रदर्शन जारी

डुमरिया (गया) : गया जिले में बुधवार को नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड की काचर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी व निवर्तमान मुखिया कुमारी माया के पति सह लोजपा के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुदेश पासवान की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी.घटना के बाद राज्य सरकार के खिलाफ लोगों का रोष आज भी […]

डुमरिया (गया) : गया जिले में बुधवार को नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड की काचर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी व निवर्तमान मुखिया कुमारी माया के पति सह लोजपा के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुदेश पासवान की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी.घटना के बाद राज्य सरकार के खिलाफ लोगों का रोष आज भी देखने को मिल रहा है. पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

नक्सलियों की गोलीबारी में सुदेश पासवान के चचेरे भाई पंचायत समिति सदस्य पद की उम्मीदवार कांति देवी के पति सुनील पासवान की भी गोली लगने जान चली गयी. नक्सलियों का तांडव यहीं नहीं रुका. उन्होंने एक बाइक व दो चारपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >