खिजरसराय में अधिकारियों पर पथराव, चार गिरफ्तार

खिजरसराय (गया): रामनवमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर गुरुवार की रात करीब नौ बजे नियमित गश्ती पर निकले नीमचक बथानी के एसडीओ राधाकांत, डीसीएलआर शमीम अख्तर व कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद कलामुद्दीन की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया. बालू माफियाओं द्वारा किये गये इस हमले में सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया व […]

खिजरसराय (गया): रामनवमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर गुरुवार की रात करीब नौ बजे नियमित गश्ती पर निकले नीमचक बथानी के एसडीओ राधाकांत, डीसीएलआर शमीम अख्तर व कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद कलामुद्दीन की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया. बालू माफियाओं द्वारा किये गये इस हमले में सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया व अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचायी. बाद में खिजरसराय व महकार थानों की पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पथराव करने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
ड्राइवर से मांगे कागजात
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी से उक्त तीनों पदाधिकारी पुलिस बल के साथ नियमित गश्ती पर निकले थे. इस बीच, नयी बाजार क्षेत्र में 25-30 की संख्या में बालू लदे ट्रक खड़े रहने व जाम की स्थिति देख कर अधिकारियों ने एक ट्रक ड्राइवर से कागजात मांगे. इसके बाद ट्रक ड्राइवरों व अन्य ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुला लिया. इससे पहले कि अधिकारी कुछ समझ पाते, लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. करीब आधा किलोमीटर तक भाग कर अधिकारियों ने अपनी जान बचायी व बाद में खिजरसराय व महकार थानों की पुलिस के आने के बाद पथराव करनेवाले भाग खड़े हुए व पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि बालू के उठाव के मामले को लेकर पिछले दिनों भी महकार थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया था और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. बावजूद इसके बालू माफियाओं के मंसूबे नरम नहीं पड़े हैं.
दूसरी घटना
बालू माफियाओं द्वारा पदाधिकारियों पर हमला करने की यह दूसरी घटना है. हालांकि, पथराव में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >