गया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के गया कैंपस में नैक की टीम 27 अप्रैल काे पहली बार आ रही है. नैक की मान्यता व ग्रेडेशन के लिए कुलपति प्राेफेसर हरीशचंद्र सिंह राठाैर ने आवेदन दिया था. नैक की टीम के आने की सूचना काे लेकर फाइलाें काे सीरियल ढंग से सजाने, लाइब्रेरी में किताबाें काे सहेज कर रखने, साफ-सफाई, फर्नीचर काे दुरुस्त करने के साथ-साथ विद्यार्थियाें, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियाें काे अहम जानकारी दी जा रही है.
कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी में प्राध्यापकाें, सह प्राध्यापकाें व प्रशासनिक के विभिन्न रिक्त पदाें पर बहाली की जा चुकी है. यूनिवर्सिटी में अच्छे शिक्षक बहाल किये गये हैं.
विद्यार्थियाें के लिए वर्कशॉप, ट्रेनिंग व शाेधपत्र तैयार कराये जा रहे हैं. हाल के महीनाें में विभिन्न विभागाें से छात्र-छात्राआें काे अच्छी कंपनियाें में प्लेसमेंट भी मिला है. यूनिवर्सिटी के पंचानपुर स्थित अपनी जमीन पर बिल्डिंग बनाने का काम जाेराें पर है. इस साल के जुलाई-अगस्त तक उस कैंपस में पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. कुलपति ने नैक की टीम से अच्छा रैंक मिलने की उम्मीद जतायी है.
