चेतावनी: तेजी से बढ़ रही गरमी, जरा सी असावधानी से हो सकता है खतरा, हीटस्ट्रोक से बचेें, रखें ख्याल

गया : पिछले कुछ दिनों में पारा काफी तेजी से चढ़ा है. हर रोज तापमान 40 डिग्री या उससे उपर ही रह रहा. सुबह से ही गरम हवाएं चलनी शुरू हो जा रही हैं. ऐसी स्थिति में जो सबसे बड़ा खतरा है, वह है ‘हीटस्ट्रोक (लू)’. यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसका खतरा […]

गया : पिछले कुछ दिनों में पारा काफी तेजी से चढ़ा है. हर रोज तापमान 40 डिग्री या उससे उपर ही रह रहा. सुबह से ही गरम हवाएं चलनी शुरू हो जा रही हैं. ऐसी स्थिति में जो सबसे बड़ा खतरा है, वह है ‘हीटस्ट्रोक (लू)’. यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसका खतरा सबसे ज्यादा अधिक उम्र के लोगों या फिर चार साल से कम उम्र के बच्चों को होता है.

ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों उम्र में शरीर अंदर व बाहर की गरमी को मैनेज नहीं कर पाता. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि सामान्य उम्र के लोगों को हीटस्ट्रोक नहीं हो सकता. जरा सी असावधानी व शरीर का कम ख्याल किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए खतरा बन सकता है.

फिलहाल तापमान में कमी के नहीं हैं आसार : अभी तापमान कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर अगले एक सप्ताह के अनुमानित तापमान के मुताबिक 18 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री से कम नहीं होगा. कुछ दिनों में यह आंकड़ा बढ़ कर 42 डिग्री तक भी जा सकता है. इसके साथ ही गरम हवाएं भी चलती रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >