गरमी के तेवर : लहर व तेज धूप से बढ़ी बेचैनी

गया: जिले में साेमवार काे अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. तीन दिनाें से गया का पारा 42 डिग्री के ऊपर है. तेज धूप व गरम हवा से आफत मची हुई है. इधर, स्कूल जानेवाले बच्चों व छठव्रतियों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूलवाले भी मनमाने समय […]

गया: जिले में साेमवार काे अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. तीन दिनाें से गया का पारा 42 डिग्री के ऊपर है. तेज धूप व गरम हवा से आफत मची हुई है. इधर, स्कूल जानेवाले बच्चों व छठव्रतियों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूलवाले भी मनमाने समय से स्कूल चला रहे हैं.
रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार काे अधिकतम पारा 42.1 डिग्री व न्यूनतम पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

साेमवार काे सुबह की नमी 19 प्रतिशत व शाम की नमी 24 प्रतिशत रही. रविवार काे सुबह की नमी 27 प्रतिशत व शाम की नमी 16 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गयी थी. गरम लहर की वजह से शहर-बाजार में सुबह 10 बजे के बाद से ही लगभग सन्नाटा छा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >