कठोकर तालाब के पास दुकान से 39 बोरे महुआ बरामद

गया: शराबबंदी की दिशा में गया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कठोकर तालाब के पास स्थित एक दुकान में गुरुवार की रात छापेमारी कर 50-50 किलो के 39 बोरा महुआ जब्त किया. कोतवाली थाने के एसआइ अमित कुमार ने बताया कि नगर प्रखंड के […]

गया: शराबबंदी की दिशा में गया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कठोकर तालाब के पास स्थित एक दुकान में गुरुवार की रात छापेमारी कर 50-50 किलो के 39 बोरा महुआ जब्त किया.

कोतवाली थाने के एसआइ अमित कुमार ने बताया कि नगर प्रखंड के बीडीओ की मौजूदगी में कठोकर तालाब के पास सिकंदर साव की दुकान का ताला तोड़ कर कुल 39 बोरा महुआ जब्त किया गया. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. शहर में अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि एक अप्रैल से सूबे में देशी शराब पर पाबंदी व अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लग जायेगी. नयी उत्पाद नीति लागू करने को लेकर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस भी अवैध शराब व महुआ की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >