कृत्रिम उपकरणों से दूर होगी दिव्यांगता

बोधगया : बोधगया स्थित सुजाता विहार के टूरिस्ट बंगले में शनिवार को मैक्स इंडिया फाउंडेशन व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा मुफ्त कृत्रिम पैर व पोलियो कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर दिव्यांगों की दिव्यांगता को कृत्रिम उपकरणों के जरिये दूर करने से संबंधित सुझाव दिये गये और उन्हें नि:शुल्क […]

बोधगया : बोधगया स्थित सुजाता विहार के टूरिस्ट बंगले में शनिवार को मैक्स इंडिया फाउंडेशन व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा मुफ्त कृत्रिम पैर व पोलियो कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर दिव्यांगों की दिव्यांगता को कृत्रिम उपकरणों के जरिये दूर करने से संबंधित सुझाव दिये गये और उन्हें नि:शुल्क सामान उपलब्ध कराया गया.
शिविर से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह शिविर आठ मार्च तक रहेगा. शिविर के दौरान दिव्यांग मरीजों व उनके साथ एक परिजन के रहने की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि पैर कटने के चार से छह माह बाद कृत्रिम पैर लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >