पहले दिन 90 उम्मीदवारों ने भरा परचा

गया : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शनिवार को नगर प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए 30, पंचायत समिति सदस्य के लिए आठ, सरपंच के लिए चार, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 39 व ग्राम कचहरी पंच के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया. घुठिया पंचायत से मुखिया पद के लिए […]

गया : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शनिवार को नगर प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए 30, पंचायत समिति सदस्य के लिए आठ, सरपंच के लिए चार, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 39 व ग्राम कचहरी पंच के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया. घुठिया पंचायत से मुखिया पद के लिए उमा कुमारी, सरपंच पद के लिए उषा देवी, पंचायत समिति सदस्य के लिए अरुण कुमार, घुठिया पंचायत से मुखिया पद के लिए रशमी सुमन उर्फ रीना कुमारी, धनसीर पंचायत से सुनैना देवी सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन किया.
पंचायत चुनाव : पहले दिन 60 ने भरे परचे
मानपुर. दूसरे चरण में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन सुबह 10 बजे से ही प्रखंड कार्यालय के पास प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. प्रत्याशी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इधर-उधर भागते दिखे. शनिवार को कुल 60 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे.
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उषा कुमारी ने बताया कि मुखिया पद के लिए 21, सरपंच के लिए चार, पंचायत समिति सदस्य के लिए नौ, ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) के लिए 21 व ग्राम कचहरी पंच के लिए पांच लाेगों ने परचे भरे. चुनाव में पैक्सों के चेयरमैन भी किस्मत आजमा रहे हैं. भदेजा पंचायत से मुखिया पद के लिए पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ने परचा भरा. ननौक पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष वीपेंद्र कुमार सिंह परिसीमन बदलने के कारण पंचायत समिति के लिए चुनाव मैदान में आ रहे हैं.
बेलागंज में 371 लोगों ने किया नामांकन
बेलागंज. बेलागंज प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को तीसरे दिन विभन्नि पदों के लिए 371 लोगों ने नामजदगी का परचा दाखिल किया. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि प्रखंड में नामांकन के दौरान मुखिया पद के लिए 101, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 64, सरपंच पद के लिए 24, वार्ड सदस्य पद के लिए 146 व ग्राम कचहरी सदस्य के लिए 36 लोगों ने परचा दाखिल किया.
नामाकंन के लिए कांउटर पर भीड़
अतरी. अतरी प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों की भीड़ देखी गयी. मुखिया पद के लिए 19, सरपंच पद के लिए दो, पंचायत समिति पद के लिए आठ, वार्ड सदस्य के लिए 10 व पंच के लिए एक नामांकन हुआ. वहीं, एनआर के लिए काउंटर पर लंबी कतार दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >