बाराचट्टी में कोबरा व नक्सलियों के बीच फायरिंग

गया/बाराचट्टी : बाराचट्टी से करीब 37 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में चतरा की सीमा के पास छोटकी चांपी में गुरुवार को नक्सलियों व कोबरा के जवानों के बीच जम कर फयरिंग हुई. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर गोलीबारी में नक्सलियों को भागना पड़ा और झाड़ियों का लाभ उठा कर […]

गया/बाराचट्टी : बाराचट्टी से करीब 37 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में चतरा की सीमा के पास छोटकी चांपी में गुरुवार को नक्सलियों व कोबरा के जवानों के बीच जम कर फयरिंग हुई. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर गोलीबारी में नक्सलियों को भागना पड़ा और झाड़ियों का लाभ उठा कर नक्सली भागने में सफल भी रहे.

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां चल रही हैं. नक्सलियों का जमावड़ा होनेवाला है. नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बनानेवाले हैं. इसके बाद कोबरा के जवान स्थानीय पुलिस के साथ छोटकी चांपी की ओर कूच कर गये और कांबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया. इसी बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. कोबरा के जवानों ने मोरचा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ फायरिंग की और नक्सलियों को भागने पर विवश कर दिया.

कुछ देर के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने आगे बढ़ कर देखा और गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी जुटायी. हालांकि, कुछ के घायल होने की भी खबरें आती रहीं और इसकी सूचना मिलने के बाद एसएसपी गरिमा मलिक ने शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद को घटनास्थल का जायजा लेने को कहा. देर शाम एसएसपी ने बताया कि नक्सली मूवमेंट की सूचना पर ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >