एमयू: दीक्षांत समारोह की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे वीसी, बनाया जा रहा वाटरप्रूफ पंडाल

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय में 10 मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक लगातार तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. दीक्षांत समारोह के लिए मगध विश्वविद्यालय का स्टेडियम चुना गया है. साथ ही, वहां बांस-बल्ले गाड़ने व स्टेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. […]

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय में 10 मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक लगातार तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. दीक्षांत समारोह के लिए मगध विश्वविद्यालय का स्टेडियम चुना गया है. साथ ही, वहां बांस-बल्ले गाड़ने व स्टेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
स्टेज व स्टूडेंट्स के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है, ताकि बारिश होने पर भी कार्यक्रम में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो सके. स्टेज व पंडाल बनाने की तैयारी में लगे ठेकेदार ने बताया कि स्टेज 40/32 व स्टूडेंट्स के लिए पंडाल 80/250 का होगा. तैयारी जोरों से हो रही है.

मीडिया कमेटी के सदस्य प्रो (डॉ) निभा सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में दो घंटे 35 मिनट का कार्यक्रम होगा. इसके लिए कुलपति ने पूरा ब्योरा तैैयार कर लिया है. लेकिन, अब भी कई विशिष्ट अतिथियों के आने की स्वीकृति नहीं मिली है. इस कारण टाइम-टू-टाइम का ब्योरा अभी नहीं बन सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >