टैंकर के धक्के से युवक की मौत

गया: कटारी हिल रोड में पाम गार्डेन के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइकसवार युवक आशीष कुमार की पानी के टैंकर से धक्का लगने के बाद मौत हो गयी. आशीष मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के बैजू शर्मा का बेटा था और वह बिजली मिस्त्री का काम करता था. घटना के […]

गया: कटारी हिल रोड में पाम गार्डेन के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइकसवार युवक आशीष कुमार की पानी के टैंकर से धक्का लगने के बाद मौत हो गयी. आशीष मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के बैजू शर्मा का बेटा था और वह बिजली मिस्त्री का काम करता था.

घटना के बाद आसपास के लोग युवक को मगध मेडिकल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना पर एसएसपी गरिमा मलिक ने पहल करते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल से संपर्क किया व उसके परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता के रूप में 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही.

इसके बाद नगर प्रखंड के बीडीओ संजीव कुमार के माध्यम से मृतक के परिजनों को योजना के रुपये दिये गये. मेडिकल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान ने बताया कि अमूमन ऐसा देखा जाता है कि सड़क दुर्घटना में किसी के मारे जाने पर उनके परिजन सड़क जाम कर देते हैं. इससे आम लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती है. इसके निराकरण व गरीब लोगों की सहायता को ध्यान में रखते हुए एसएसपी के निर्देश पर मृतक युवक के परिजनों को रुपये दिये गये. उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. टैंकर की खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >