महिलाओं के लिए स्पेशल रिंग बस सेवा जल्द

परिवहन विभाग के सूत्रों की मानें, तो जल्द ही महिलाओं के लिए रिंग बस सेवा की शुरुआत की जा सकती है. पिंक (गुलाबी) कलर की बस में महिला चालक (उपलब्धता होने पर), कंडक्टर के रूप में महिला होमगार्ड जवान व महिला क्लीनर तैनात किये जायेंगे. शुरू में महिलाओं के लिए एक बस चलाने का प्रस्ताव […]

परिवहन विभाग के सूत्रों की मानें, तो जल्द ही महिलाओं के लिए रिंग बस सेवा की शुरुआत की जा सकती है. पिंक (गुलाबी) कलर की बस में महिला चालक (उपलब्धता होने पर), कंडक्टर के रूप में महिला होमगार्ड जवान व महिला क्लीनर तैनात किये जायेंगे. शुरू में महिलाओं के लिए एक बस चलाने का प्रस्ताव है. इस बस को मानपुर से बोधगया होते हुए रेलवे स्टेशन तक चलाया जा सकता है.
प्राइवेट बसों के कारण परिवहन विभाग खस्ताहाल
परिवहन विभाग की खस्ताहाल का मुख्य कारण गया शहर व टिकारी स्थित सरकारी बस स्टैंडों के बाहर से प्राइवेट बसों का परिचालन है.
जिला प्रशासन का सहयोग मिले, तो इस रोक लगा कर विभाग की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है. विभाग द्वारा कई बार जिला प्रशासन से डिपो के ठीक बाहर से प्राइवेट बसाें का परिचालन पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है. सभी बस डिपो को हाइटेक बनाने के लिए विभाग द्वारा कारगर प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही सभी नयी बसों के चालक व कंडक्टर यूनिफाॅर्म में दिखने लगेंगे.
आशीष कुमार, प्रमंडलीय प्रबंधक, सरकारी बस डिपो, गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >