पहले दिन ही 38 परीक्षार्थी निष्कासित

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 56 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंटर की परीक्षा शुरू हुई. इस दौरान नकल करने के आरोप में 38 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया. पहली पाली में पकड़े गये 38 परीक्षार्थियों में 21 छात्र व 17 छात्राएं शामिल हैं. […]

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 56 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंटर की परीक्षा शुरू हुई. इस दौरान नकल करने के आरोप में 38 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया. पहली पाली में पकड़े गये 38 परीक्षार्थियों में 21 छात्र व 17 छात्राएं शामिल हैं.
इनमें गया सदर अनुमंडल क्षेत्र से सबसे ज्यादा 21 छात्रों व एक छात्रा, नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र से 11 छात्रा व टिकारी अनुमंडल क्षेत्र से चार छात्राएं शामिल हैं. दूसरी पाली में एकमात्र छात्रा को निष्कासित किया, जो विवेकानंद टेक्निकल कॉलेज, केंदुई (गया) केंद्र पर परीक्षा दे रही थी. शेरघाटी से किसी छात्रा के निष्कासित होने की सूचना नहीं है.
गया : इंटर की परीक्षा के पपाली में गया सदर अनुमंडल क्षेत्र के गौतमबुद्ध पारा मेडिकल कॉलेज से एक छात्र, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज से आठ, महेश सिंह यादव कॉलेज से एक, संजय सिंह यादव कॉलेज से दो, जगजीवन कॉलेज से दो, श्यामबाबू संन्याय आश्रम हाइस्कूल से चार, गौरी कन्या मध्य विद्यालय से तीन व रामलखन सिंह यादव कॉलेज से एक छात्र निष्कासित किये गये.
दूसरी पाली में विवेकानंद टेक्निकल कॉलेज, केंदुई (गया) केंद्र से एकमात्र छात्रा निष्कासित हुई. डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने संयुक्त रूप से प्लस टू हाइस्कूल, बोधगया, गया कॉलेज, एसएन सिन्हा कॉलेज, टिकारी व इंटर महिला कॉलेज, टिकारी का निरीक्षण किया.
आरडीडीइ कल्याणी कुमारी ने प्लस टू जिला स्कूल, नवस्थापित जिला स्कूल व रामरुचि बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिाकरी ठाकुर मनोरंजन प्रसाद ने श्यामबाबू संन्याय आश्रम हाइस्कूल, मानपुर, डॉ विजय शंकर राय महिला कॉलेज, शेरघाटी, आरजीएन पब्लिक स्कूल, शेरघाटी, व प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल, शेरघाटी का निरीक्षण किया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) सुनैना कुमारी ने प्लस टू जिला स्कूल, नवस्थापित जिला स्कूल,अनुग्रह कन्या हाइस्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व हादी हासमी हाइस्कूल का निरीक्षण किया.
टिकारी प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल मुख्यालय टिकारी में इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये चार परीक्षा केंद्रों से पहले दिन चार छात्राएं को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. सभी छात्राओं से दो-दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. केंद्राधीक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा की प्रथम व द्वितीय पाली में कुल 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू है. चिह्नित स्थानों तक लाल झंड़े का निशान लगाया है, ताकि परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर कोई प्रवेश नहीं कर सके. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे. इस दौरान टिकारी एसडीअो दिनेश कुमार, एलआरडीसी एहसान अहमद, डीएसपी मनीष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सकील अहमद व टिकारी के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सहित परैया, गुरारू व मऊ थाने के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
खिजरसराय प्रतिनिधि के अनुसार, खिजरसराय के चार परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा में पहले दिन 11 छात्राएं कदाचार के आरोप में निष्कासित की गयीं. एसडीओ राधाकांत और डीसीएलआर सलीम अख़तर ने की जांच में आदर्श मध्य विद्यालय, खिजरसराय केंद्र से शोभा कुमारी (रोल कोड 21147, रोल नंबर 10055) व पुष्पलता कुमारी (रोल कोड 21147, रोल नंबर 10023), यशवंत उच्च विद्यालय से फुतुल कुमारी (रोल कोड 21051, रोल नंबर 10024), पूनम कुमारी (रोल कोड 21051, रोल नंबर 10084) व नीतू कुमारी (रोल कोड 21051, रोल नंबर 10095) व आशीर्वादी कुमारी (रोल कोड 21012, रोल नंबर 10003) समेत एक अन्य छात्रा को निष्कासित किया गया है.
प्रोजेक्ट शिवा उच्च विद्यालय से जूही कुमारी व संत थॉमस उच्च विद्यालय से मुन्नी कुमारी (रोल कोड 21052, रोल नंबर 10088), सुलेखा कुमारी (रोल कोड 21052, रोल नंबर 10068) व खुशबू कुमारी (रोल कोड 21140, रोल नंबर 10006) भी परीक्षा से निष्कासित की गयीं. पकड़ी गयीं छात्राओं में एक परीक्षार्थी महिला पुलिस को चकमा देकर भाग निकली. अन्य 10 छात्राओं को खिजरसराय थाने में रखा गया है.
कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी से फाइन वसूल कर छोड़ दिया गया. यशवंत उच्च विधालय में इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में 213 में पांच छात्राएं, शिव प्रोजेक्ट में 49 में तीन, संत थॉमस विद्यालय में 188 में एक छात्रा अनुपस्थित रही. परीक्षा के बाद अभिभावक यह कहते नजर आये कि काफी अरसे बाद ऐसी परीक्षा ली जा रही है़
शेरघाटी प्रतिनिधि के अनुसार, शेरघाटी के पांच केंद्रों पर बुधवार को इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. यहां छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
एक-एक परीक्षार्थी को सघन जांच से गुजरना पड़ा. प्रथम पाली में एसएमएसजी कॉलेज में दो, रंगलाल इंटर स्कूल में 11, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में आठ व द्वितीय पाली में 11, आरजीएन पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में नौ व द्वितीय पाली में एक और विजय शंकर राय महिला कॉलेज में प्रथम पाली में नौ व द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. गौरतलब है शहर के पांच केंद्रों पर 5667 परीक्षार्थी हैं. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी.
परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में लाल झंडा लगा कर निशान बनाया गया था, जहां से अभिभावकों का प्रवेश वर्जित था. कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. इस दौरान उड़नदस्ता टीम भी सक्रिय रही. शहर में भारी वाहनों को प्रवेश पर रोक लगी थी, बावजूद दिन भर भारी वाहनों का परिचालन जारी रहा, जिससे जाम की स्थिति बनी रही और परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों व अन्य लोगों को घंटों जूझना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >