गेवालबिगहा से एक को जेल, बाकी पर नजर

गया: रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा पुलिस लाइन रोड में मंगलवार की सुबह हुई मारपीट के मामले में भोला यादव को रामपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मारपीट की घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने शाम को सिटी एसपी रविरंजन कुमार के […]

गया: रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा पुलिस लाइन रोड में मंगलवार की सुबह हुई मारपीट के मामले में भोला यादव को रामपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मारपीट की घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने शाम को सिटी एसपी रविरंजन कुमार के कार्यालय में जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए भोला यादव के अन्य भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट की घटना के बाद जेल भेजे गये भोला यादव के अन्य भाइयों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है.

वे सुबह से अपने घर पर नहीं जा सके हैं. इसके बाद सिटी एसपी ने रामपुर थाने के इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करें व घटना की जांच करें. इंस्पेक्टर गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि राहुल कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए भोला यादव को जेल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

सिटी एसपी ने पुलिस की सुरक्षा में पीड़ित परिवार को उनके घर तक पहुंचवाया. सिटी एसपी से गुहार लगाने के लिए राहुल कुमार, टिंकू कुमार, कोमल कुमारी, विक्की कुमार, किरण देवी, जयंती देवी बादल कुमार व
अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >