गया: राष्ट्रीय विज्ञान दिवास के अवसर पर जिला स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय क्विज, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें जिला स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र सुमित कुमार क्विज व भाषण में तो निबंध में इसी स्कूल के नौवीं के छात्र आयुष कुमार अव्वल रहे.
नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए ‘बिहार राज्य में कृषि क्षेत्र में विज्ञान व तकनीकी विकास की चुनौतियां व संभावनाएं’ विषय पर आयोजित एक घंटे की निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान गया उच्च विद्यालय की छात्रा आसमा खातून व तीसरा स्थान जिला स्कूल के छात्र मनीष कुमार ने प्राप्त किया.
इसी प्रकार 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए ’21वीं सदी में विज्ञान व तकनीकी नवाचार’ विषय पर आयोजित पांच मिनट के भाषण (वक्तृत) में व क्विज में टिकारी राज इंटर स्कूल, टिकारी का छात्र अंबुज राज दूसरा स्थान प्राप्त किया.
