गया: अनुग्रह मेमोरियल (एएम) लॉ कॉलेज में मार्च तक शिक्षकों की संख्या बढ़ायी जायेगी. मगध विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डाॅ सीताराम सिंह व प्रोक्टर डाॅ नंदकुमार यादव के इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले लॉ कॉलेज के छात्र दो फरवरी से ही मुख्य गेट पर धरने […]
गया: अनुग्रह मेमोरियल (एएम) लॉ कॉलेज में मार्च तक शिक्षकों की संख्या बढ़ायी जायेगी. मगध विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डाॅ सीताराम सिंह व प्रोक्टर डाॅ नंदकुमार यादव के इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले लॉ कॉलेज के छात्र दो फरवरी से ही मुख्य गेट पर धरने पर बैठे थे.
शुक्रवार को मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों से बात की. छात्र कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज चल रहे हैं. छात्रों ने कहा कि अभी कॉलेज में 380 छात्र हैं, जबकि शिक्षकों की संख्या महज चार है.
विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने इसे बढ़ा कर आठ करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही छात्रों की मांग पर साल में दो बार सेमिनार कराने का भी निर्णय लिया गया. विद्यार्थी परिषद के संयोजक मुकेश सिन्हा व विश्वविद्यालय संयोजक रामनंदन यादव ने कहा कि मार्च तक मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो इस बार मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में आंदोलन होगा. शनिवार से कॉलेज खुल जायेगा.