20 देशों के 127 नेवल ऑफिसर पहुंचे बोधगया

बोधगया : विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आइएफआर) में शामिल होने विश्व के 55 देशों के नेवल ऑफिसरों में से 20 देशों के 127 ऑफिसर शुक्रवार को एयरफोर्स के स्पेशल जहाज ‘ग्लोब मास्टर’ से गया एयरपोर्ट पहुंचे. विशाखापत्तनम से आये लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप सिंह बरार, मेजर (गया ओटीए) नितिन भाटिया व […]

बोधगया : विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आइएफआर) में शामिल होने विश्व के 55 देशों के नेवल ऑफिसरों में से 20 देशों के 127 ऑफिसर शुक्रवार को एयरफोर्स के स्पेशल जहाज ‘ग्लोब मास्टर’ से गया एयरपोर्ट पहुंचे. विशाखापत्तनम से आये लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप सिंह बरार, मेजर (गया ओटीए) नितिन भाटिया व अन्य अधिकारियों ने नौसेना के 127 अधिकारियों का स्वागत किया.

टीम में अॉस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्राजील, फ्रांस, इंडोनेशिया, इरान, जापान, मलेशिया, मलद्वीप, मॉरीशस, म्यांमार, दमन, रूस, श्रीलंका, थाइलैंड, यूएसए, यूनाइटेड किंगडम व वियतनाम सहित अन्य देशों की नौसेना के अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों की टीम महाबोधि मंदिर पहुंची और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >