बात नहीं बनी, तो धरने पर बैठे निगम के कर्मचारी

गया: अपनी विभन्नि मांगों को लेकर नगर निगमकर्मियों ने मगध प्रमंडल आयुक्त व नगर आयुक्त के समक्ष गुरुवार को धरना व प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार के आमंत्रण पर मांगों को लेकर कर्मचारियों से बात हुई, पर लिखित पत्र नहीं मिलने के कारण संघ ने निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरना […]

गया: अपनी विभन्नि मांगों को लेकर नगर निगमकर्मियों ने मगध प्रमंडल आयुक्त व नगर आयुक्त के समक्ष गुरुवार को धरना व प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार के आमंत्रण पर मांगों को लेकर कर्मचारियों से बात हुई, पर लिखित पत्र नहीं मिलने के कारण संघ ने निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरना देने का फैसला लिया. बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्याम लाल प्रसाद ने बताया कि निगम कर्मियों को चार माह से वेतन भुगतान, सेवानिवृत कर्मियों का पेंशन निर्धारण, गरम वरदी देने आदि संबंधित आठ मांगों को लेकर नगर आयुक्त को तीन फरवरी तक का समय दिया गया था, पर निगम द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. मजबूर होकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन व धरना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व श्यामलाल प्रसाद ने किया. इस मौके पर गोपगुट के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सन्हिा, सचिव जियालाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, लखन दास, वीरेंद्र कुमार सन्हिा, इंद्रदेव प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद, रामा प्रसाद व शामू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >