बस मालिक की कनपट्टी पर रखी पिस्टल बोला, हर माह दो 50 हजार रंगदारी

गया: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बुधवार को कोंच थाने के जगदीशपुर गांव के एनएस ट्रेवल्स के मालिक राम विनय सिंह ने डेल्हा के गुड्डू यादव पर हर माह 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी. डेल्हा थानाध्यक्ष को दी गयी […]

गया: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बुधवार को कोंच थाने के जगदीशपुर गांव के एनएस ट्रेवल्स के मालिक राम विनय सिंह ने डेल्हा के गुड्डू यादव पर हर माह 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी. डेल्हा थानाध्यक्ष को दी गयी शिकायत में श्री सिंह ने बताया है कि वह बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डेल्हा बस स्टैंड में अपनी बस (नंबर बीआर-02डब्लू-0415) के पास ही खड़े होकर पेपर पढ़ रहे थे.

इसी दौरान गुड्डू यादव वहां पहुंचा व गाली-गलौज करते हाथ से अखबार छीन ली व कॉलर पकड़ कन के पास पिस्टल सटा दिया और बोला कि हर माह 50 हजार रुपये दो, तभी बस चलने देंगे. इस दौरान जबरन जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिये.

श्री सिंह ने गुड्डू के अपराधी होने का भी दावा किया है. गुड्डू सभी बसों से रंगदारी वसूलता है. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि रंगदारी नहीं देने पर वह उन्हें जान-माल का नुकसान पहुंचा सकता है. श्री सिंह ने डीआइजी से भी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >