एएम लॉ कॉलेज में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन

गया. अनुग्रह मेमोरियल (एएम) लॉ कॉलेज में बुधवार को अंक सुधरवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी छात्रों ने मुख्य द्वार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुकेश सिन्हा ने बताया कि कॉलेज प्रभारी प्राचार्य जान-बूझ कर विद्यार्थियों के हित के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता नहीं कर रहे […]

गया. अनुग्रह मेमोरियल (एएम) लॉ कॉलेज में बुधवार को अंक सुधरवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी छात्रों ने मुख्य द्वार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुकेश सिन्हा ने बताया कि कॉलेज प्रभारी प्राचार्य जान-बूझ कर विद्यार्थियों के हित के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता नहीं कर रहे हैं. इसके बारे में छात्र-छात्राएं अगर प्रभारी प्राचार्य से बात करते हैं, तो वह अभद्र व्यवहार करते हैं.
लॉ पार्ट थ्री के छात्र ब्रजेश कुमार ने बताया कि दो दिनों से कॉलेज बंद है और प्राचार्य वार्ता तक करने नहीं आ रहे हैं. लॉ पार्ट वन व टू के विद्यार्थियों के अंक पत्र में जब तक सुधार व विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की जायेगी, तब तक कॉलेज का ताला नहीं खोला जायेगा. धरना देनेवालों में मुन्ना कुमार, नवलेश कुमार, शनि कुमार, अनूप कुमार, गीतांजलि कुमारी, कृष्णा कुमार, कनिष्क शेक्सपियर, शिप्रा कुमारी, मनीष कुमार, दीपिका कुमारी, ऋषि कुमार व अंकित कुमार आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >