लखीबाग से आठवीं का छात्र लापता

मानपुर : मानपुर के लखीबाग मुहल्ला स्थित मारुति सेमिनरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़नेवाला छात्र सोनू कुमार गत एक फरवरी की सुबह छह बजे से ही लापता है. वह स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था. चाचा अमरेंद्र शर्मा ने मुफस्सिल थाने में सोनू के लापता होने का मामला दर्ज कराया है. […]

मानपुर : मानपुर के लखीबाग मुहल्ला स्थित मारुति सेमिनरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़नेवाला छात्र सोनू कुमार गत एक फरवरी की सुबह छह बजे से ही लापता है. वह स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था. चाचा अमरेंद्र शर्मा ने मुफस्सिल थाने में सोनू के लापता होने का मामला दर्ज कराया है. लापता छात्र मूल रूप से बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का रहनेवाला है. यह जानकारी अमरेंद्र शर्मा ने प्रभात खबर को फोन कर दी.
श्री शर्मा ने बताया कि एक फरवरी की दोपहर में मारुति सेमिनरी स्कूल के शिक्षक द्वारा सूचना दी गयी कि उनका भतीजा सोनू स्कूल में नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी अब तक सोनू का पता नहीं चल सका है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश जारी है. दोस्तों व परिजनों से छात्र के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.
इस संबंध में मारुति सेमिनरी स्कूल के सचिव डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गत एक फरवरी की सुबह हॉस्टल के सभी छात्र अपनी-अपनी दिनचर्या में लगे थे. इसी दौरान आठवीं का छात्र सोनू कुमार बिना किसी को बताये कहीं चला गया, जिसके बाद से वह स्कूल नहीं लौटा. काफी खाेजबीन के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी.
श्री कुमार ने बताया कि लापता छात्र सोनू का भाई श्रवण भी उनके स्कूल के हाॅस्टल में रहता है. वह हमेशा हॉस्टल में रह रहे बच्चों की समस्याएं सुनतेे रहते हैं. हॉस्टल में सभी बच्चे मिल-जुल कर रहते हैं. सोनू का किसी अन्य छात्र के साथ मनमुटाव नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >