पर, सफल नहीं हो सकी. सोमवार को कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे मगध विश्वविद्यालय के प्रोक्टर डाॅ नंदकुमार यादव ने कर्मचारियों को समझा कर कॉलेज खुलवाना चाहा. लेकिन, कर्मचारी प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े रहे. वहीं, शाम चार बजे एमयू कुलपति मो इश्तियाक से वार्ता करने पहुंचे कर्मचारी संघ के नेताओं की वार्ता भी असफल रही. संघ के सचिव कैलाश प्रसाद ने बताया कि कुलपति ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने की बात कही. लेकिन, कर्मचारी प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े रहे. सचिव ने बताया कि हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है.
एमयू वीसी के आवास में आग लगाने की कोशिश
गया: गया कॉलेज के प्राचार्य शमसुल इसलाम को हटाने की मांग को लेकर चल रही बंदी सोमवार को छठे दिन भी जारी रही. इसके विरोध में छात्र संगठन एक हो गये हैं. सोमवार को छात्र समागम के सदस्यों ने गया कॉलेज को खोलने की मांग को लेकर कॉलेज के गेट के बाहर सड़क जाम कर […]

गया: गया कॉलेज के प्राचार्य शमसुल इसलाम को हटाने की मांग को लेकर चल रही बंदी सोमवार को छठे दिन भी जारी रही. इसके विरोध में छात्र संगठन एक हो गये हैं. सोमवार को छात्र समागम के सदस्यों ने गया कॉलेज को खोलने की मांग को लेकर कॉलेज के गेट के बाहर सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया. उनका आक्रोश यहीं नहीं थमा, वे कुलपति मोहम्मद इश्तियाक के सरकारी निवास पर भी पहुंच गये. और, वहां जमकर उत्पात मचाया. कुलपति की नेमप्लेट पर कालिख पोत दी व उनके घर में आग लगाने की भी कोशिश की.
इधर, मामले की सूचना पाकर प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी विपिन कुमार जैन, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सदर एसडीओ विकास कुमार जयसवाल व कई थानों के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारी आक्रोशित छात्रों को मना कर जाम हटाने का प्रयास करते रहे. पर, कॉलेज का ताला खोलने की मांग को लेकर छात्र जामस्थल से हटने को राजी नहीं हुए.
आश्वासन पर बनी बात : मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ ने घोषणा की कि स्नातक पार्ट थ्री के फाॅर्म 11 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के भरे जायेंगे. इसके बाद करीब दो बजे एमयू के प्रोक्टर ने छात्र समागम के नेताओं व छात्रों को लिखित आश्वासन दिया कि प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम के कामकाज की जांच के लिए एक कमेटी बनायी जायेगी. चार घंटे बाद छात्रों ने सड़क से जाम हटाया.
प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी : गया कॉलेज के प्राचार्य शमसुल इसलाम को हटाने की मांग को लेकर चल रही बंदी सोमवार को छठे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य का पुतला फूंका. शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने 27 जनवरी से कॉलेज में तालाबंदी कर रखा है. उल्लेखनीय है कि प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम अपने वक्तव्य पर खेद प्रकट कर चुके हैं. मगध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ सीताराम सिंह ने भी कर्मचारियों से कॉलेज खुलवाने को लेकर वार्ता की थी.