गेस्ट हाउस में बेहोश मिला कोलकाता का युवक

गया: स्टेशन रोड स्थित चंद्रलोक गेस्ट हाउस से कोतवाली थाने की पुलिस ने कोलकाता के एक युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया. उसके बेड के आसपास खून के बहुत धब्बे मिले हैं. पुलिस ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के रूम नंबर-106 में ताला लगा […]

गया: स्टेशन रोड स्थित चंद्रलोक गेस्ट हाउस से कोतवाली थाने की पुलिस ने कोलकाता के एक युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया. उसके बेड के आसपास खून के बहुत धब्बे मिले हैं. पुलिस ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के रूम नंबर-106 में ताला लगा दिया है. गेस्ट हाउस के प्रबंधक सुधीर प्रसाद से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के कांकी नाड़ा-इस्ट कपती पाड़ा रोड के 28/1 के विजय शंकर सरकार के बेटे कुमारेश सरकार के रूप में की गयी है.
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा गया दरवाजा : गेस्ट हाउस प्रबंधक सुधीर प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक चंद्रलोक गेस्ट हाउस में आया. उसने वहां रूम नंबर 106 बुक कराया. साथ ही, उसने प्रबंधक को अपने पैन कार्ड की फोटोकॉपी उपलब्ध करायी.

रात में वह अपने कमरे में सो गया. लेकिन, इसके बाद सोमवार को वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला. सोमवार की देर शाम तक उसके कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस में कामकाज करनेवाले लोगों को कुछ आशंका हुई. होटल प्रबंधक को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने भी उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया.

लेकिन, दरवाजा नहीं खुला तो प्रबंधक ने इसकी जानकारी कोतवाली थानाध्यक्ष निहारभूषण को दी. पुलिस की सूचना पर मजिस्ट्रेट के रूप में नगर बीडीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर बेड पर युवक पड़ा था. उसकी स्थिति देख पुलिस ने पहले उसे मरा हुआ समझा, लेकिन उसकी नब्ज टटोली तो जिंदा होने का पता चला. उसे तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उसका इलाज कराया जा रहा है. होश आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >