चोरों का धावा, पांच दुकानों में चोरी

गया: चोरों के गिरोह ने हाते गोदाम में भदानी कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित गुड़ के थोक व्यवसायी माणिकचंद्र खेतान के अलावा व्यवसायी विकास कुमार, विनोद कुमार व अनूप कुमार की दुकानों में रविवार की देर रात चोरी कर ली. चोरों ने चारों व्यवसायियों की पांच दुकानों में लगे तालों व शटर को काट कर […]

गया: चोरों के गिरोह ने हाते गोदाम में भदानी कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित गुड़ के थोक व्यवसायी माणिकचंद्र खेतान के अलावा व्यवसायी विकास कुमार, विनोद कुमार व अनूप कुमार की दुकानों में रविवार की देर रात चोरी कर ली. चोरों ने चारों व्यवसायियों की पांच दुकानों में लगे तालों व शटर को काट कर चोरी की.

सोमवार की सुबह एक साथ पांच दुकानों में चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के व्यवसायियों का जमावड़ा लग गया. कोतवाली इंस्पेक्टर निहारभूषण व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.

ताला टूटना गंभीर मसला : कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि चार व्यवसायियों की पांच दुकानों में ताला तोड़ कर चोरी की गयी है. गुड़ व्यवसायी माणिकचंद्र खेतान ने बताया है कि उनकी दुकान से चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ है. श्री खेतान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, हाते गोदाम के पास स्थित व्यवसायी विकास कुमार, विनोद कुमार व अनूप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से चांदी के सिक्के व पूजा-पाठ से संबंधित पीतल के सामान की चोरी हुई है. हालांकि, उक्त लोगों ने एफआइआर दर्ज नहीं कराया है.
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज : इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानों में ताला टूटना ही गंभीर मामला है. इस मामले पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है. छानबीन के दौरान पता चला कि जिन दुकानों में चोरी हुई है, वहां पर स्थित एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा है. कैमरे में रेकॉर्ड फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही चोरों का कुछ सुराग मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >