जिले में होनेवाली हत्या, लूट व अन्य प्रमुख घटनाओं का खुलासा पुलिस के वरीय अधिकारी टेक्निकल सेल व संबंधित थानों की पुलिस के सहयोग से करते हैं. इन मामलों में गिरफ्तार होनेवाले अपराधियों व बरामद सामान को एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता किया जाता है. लेकिन, हाल के महीनों में एक भी ऐसी प्रेसवार्ता नहीं हुई है, जो घरों व दुकानों से चोरी गये सामान की बरामदगी व चोरों के गिरोह की गिरफ्तारी से जुड़ी हो.
चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं, चोरों की मौज
गया: गश्ती के नाम पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा होनेवाली खानापूर्ति से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. बंद घरों व दुकानों में होनेवाली चोरी की घटनाओं से शहरवासी परेशान हैं. हर महीने घरों व दुकानों में चोरी होने के कई मामले थानों में दर्ज होते हैं. लेकिन, चोरी गये सामान की शायद ही बरामदगी हुई […]

गया: गश्ती के नाम पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा होनेवाली खानापूर्ति से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. बंद घरों व दुकानों में होनेवाली चोरी की घटनाओं से शहरवासी परेशान हैं. हर महीने घरों व दुकानों में चोरी होने के कई मामले थानों में दर्ज होते हैं. लेकिन, चोरी गये सामान की शायद ही बरामदगी हुई है. घरों व दुकानों में होनेवाली चोरियों से संबंधित पुलिस कार्यालय से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि साल दर साल घटनाओं में वृद्धि हो रही है.
कोतवाली व रामपुर के दारोगा निलंबित
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे शहर में औचक निरीक्षण करने निकले सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने पुलिस गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया. सिटी एसपी ने बताया कि स्टेशन रोड में दारोगा सुनील कुमार सिंह गश्ती ड्यूटी पर थे. दारोगा के इशारे पर स्टेशन रोड से गुजरनेवाले ट्रकों के ड्राइवरों से अवैध वसूली करने को लेकर ट्रकों को सड़क किनारे रोका गया था. दारोगा की करतूत देखते हुए उन्हें निलंबित कर कर दिया गया. सिटी एसपी ने बताया कि रामपुर थाना इलाके में भी पुलिस गश्ती की चेकिंग की गयी. इस दौरान पुलिस गश्ती में लापरवाही बरतनेवाले दारोगा एपी सिंह को भी निलंबित कर दिया गया.
सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस गश्ती में लापरवाही बरतनेवालों दारोगाओं के िखलाफ ठोस कार्रवाई की जायेगी. पुलिस गश्ती में तेजी आयेगी, तो स्वत: चोरी की घटनाएं रुक जायेंगी.