हेरिटेज प्रोजेक्ट : अब सामंजस्य की जरूरत

डीएम करेंगे पर्यटन विभाग, नगर निगम व इनटैक के पदाधिकारियों के साथ पांच फरवरी को बैठक गया : हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही कामकाज शुरू होना है. यह पूरा प्रोजेक्ट नगर निगम व पर्यटन विभाग की देखरेख में होगा. इन दोनों के साथ-साथ इनटैक भी प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहा है. शहर में […]

डीएम करेंगे पर्यटन विभाग, नगर निगम व इनटैक के पदाधिकारियों के साथ पांच फरवरी को बैठक
गया : हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही कामकाज शुरू होना है. यह पूरा प्रोजेक्ट नगर निगम व पर्यटन विभाग की देखरेख में होगा. इन दोनों के साथ-साथ इनटैक भी प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहा है.
शहर में होनेवाले काम का खाका तैयार हो चुका है. इधर, पहले से भी अन्य योजनाओं के तहत कुछ जगहों पर काम हो रहे हैं. ऐसे में एक ही स्थान के लिए दो-दो प्रोजेक्ट तैयार न हो जाये, इसके लिए जरूरी है कि सभी विभागों के बीच को-ऑर्डिनेशन बन जाये. इसी को ध्यान में रखते हुए पांच फरवरी को डीएम कुमार रवि पर्यटन विभाग, नगर निगम व इनटैक के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
विष्णुपद मंदिर पर फोकस : हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा विष्णुपद मंदिर है. यहां के लिए पहले से ही पर्यटन विभाग का एक प्रोजेक्ट तैयार है, उस पर काम भी शुरू हो चुका है.
ऐसे में अब दोनों प्रोजेक्ट आपस में न उलझे, इसी को ध्यान में रख कर यह मीटिंग बुलायी गयी है. पर्यटन विभाग विष्णुपद मंदिर में चार करोड़ 80 लाख के प्रोजेक्ट पर पहले से ही काम कर रहा है. केंद्र सरकार की ओर से मंदिर विकास के लिए मुहैया कराये गये इस रकम से मंदिर के बाहर पिलर गेट, मंदिर के बाहर चबूतरे का निर्माण, मंदिर की ओर से श्मशान घाट जानेवाले रास्ते पर सीढ़ी तैयार करना, मुख्य मंदिर में शेड निर्माण और देवघाट पर पांच शेड का निर्माण होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >