बोधगया: मगध विश्वविद्यालय के नारी शिक्षा (वूमेन स्टडीज) विभाग में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इसमें न्यू एजुकेशन पॉलिसी विद रेफरेंस टू वूमेन राइट एंड एजुकेशन विषय पर व्याख्यान होगा और इसका उद्घाटन एमयू के कुलपति प्रो एम इश्तियाक करेंगे. वूमेन स्टडीज की विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम कुमारी ने बताया कि सेमिनार का आयोजन […]
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय के नारी शिक्षा (वूमेन स्टडीज) विभाग में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इसमें न्यू एजुकेशन पॉलिसी विद रेफरेंस टू वूमेन राइट एंड एजुकेशन विषय पर व्याख्यान होगा और इसका उद्घाटन एमयू के कुलपति प्रो एम इश्तियाक करेंगे.
वूमेन स्टडीज की विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम कुमारी ने बताया कि सेमिनार का आयोजन शिक्षा विभाग स्थित डॉ राधाकृष्णन हॉल में किया जायेगा. इसमें शामिल होने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी, पटना यूनिवर्सिटी से प्रो नवल किशोर चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना शास्त्री, भू-दान योजना समिति के अध्यक्ष कुमार शुभमूर्ति, लेखक शैवाल व अन्य वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है.
सेमिनार का उद्घाटन दिन के 11.45 बजे किया जायेगा और शाम चार बजे इसका समापन होगा. सेमिनार के आयोजन एमयू के शिक्षा विभाग व एसोसिएशन फॉर स्टडी एंड एक्शन (एएसए), पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.