घूसखोर डोभी सीओ को हटाएं, नहीं तो मार देंगे

डोभी (गया) : डोभी अंचलाधिकारी (सीओ) राजीव प्रकाश राय को एमसीसी-लाल सलाम (अब भाकपा-माओवादी संगठन) ने 15 दिनों के हत्या करने की धमकी दी है. इस बाबत एमसीसी-लाल सलाम ने शेरघाटी के एसडीओ ज्योति कुमार व भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार को 24 जनवरी को धमकी भरा पत्र भेजा है. इस मामले को भूमि सुधार […]

डोभी (गया) : डोभी अंचलाधिकारी (सीओ) राजीव प्रकाश राय को एमसीसी-लाल सलाम (अब भाकपा-माओवादी संगठन) ने 15 दिनों के हत्या करने की धमकी दी है. इस बाबत एमसीसी-लाल सलाम ने शेरघाटी के एसडीओ ज्योति कुमार व भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार को 24 जनवरी को धमकी भरा पत्र भेजा है. इस मामले को भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने गंभीरता से लिया है और इसी जांच का जिम्मा डोभी सीओ को ही सौंपी है. इस इसकी शिकायत शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार को मिली है.

शेरघाटी के भूमि सुधार उपसमाहर्ता को भेजे एमसीसी-लाल सलाम के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में लिखा गया है कि डोभी सीओ द्वारा आम जनता को नोटिस देकर बुलाया जाता है. रुपये ऐंठने के लिए दाखिल खारिज के मामले का निबटारा नहीं किया जाता है. इन फाइलों को सीओ आवास में रखते हैं और मोटी रकम लेकर काम करते हैं. अगर 15 दिनों के अंदर सीओ की बदली नहीं की गयी, तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >